{"_id":"67b78e7f98ceed1d5b0e1b25","slug":"gorakhpur-news-up-board-40-teachers-and-employees-will-do-live-monitoring-of-the-examination-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847082-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग करेंगे 40 शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग करेंगे 40 शिक्षक-कर्मचारी
विज्ञापन
24 फरवरी से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी
कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी शुरू, केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और नियमित निगरानी के लिए जुबली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में 40 शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, यह परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग करेंगे। किसी भी केंद्र पर अनुचित गतिविधि मिलने पर तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 69,229 और इंटरमीडिएट में 74,437 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 198 विद्यालयों और जिला कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के संचालन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। जुबिली इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में 40 शिक्षक और कर्मचारी लगातार विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नजर रखेंगे।
बृहस्पतिवार को डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्नपत्राें के बंडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अनुचित परिस्थिति मिलने पर तत्काल सूचित करने के लिए कहा। डीआईओएस ने बताया कि केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम पर विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद से केंद्रों की प्रत्येक क्षण की निगरानी शुरू कर दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंचाई गईं
परीक्षा की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित पहुंचा दी गईं। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद हर प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया जाए। परीक्षा शुरू होने के तुरंत पहले ही प्रश्नपत्रों को लॉकरों से निकाला जाए।