फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unruly youth molested a girl student, broke the head of a student when he protested

Gorakhpur News: मनबढ़ युवक ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर एक छात्र का सिर फोड़ा

Sat, 13 Sep 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unruly youth molested a girl student, broke the head of a student when he protested
सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास घटी घटना, बचाव में आई छात्रा भी हुई घायल
विज्ञापन

सहजनवां। रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह छात्रा से मनबढ़ युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के साथ मौजूद इंटर कॉलेज के एक छात्र ने बीच-बचाव की तो मनबढ़ युवक और उसके साथियों ने बेल्ट-डंडे से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। बचाव करने आई छात्रा को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान छात्रा के गांव का दसवीं का एक छात्र भी था। रास्ते में जब छात्राएं रेलवे स्टेशन पहुंचीं, तभी गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनबढ़ युवक ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के साथ चल रहा उसी गांव का छात्र विरोध करने लगा। इससे आक्रोशित आरोपी युवक और उसके साथी बेल्ट-डंडों से छात्र को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में छात्र का सिर फट गया। बीच-बचाव में छात्रा को भी पीटा, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद घायल छात्र ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed