फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, miscreants opened fire in a land dispute, two sisters injured - bullet hit their leg

Gorakhpur News: जमीन का था विवाद, मनबढ़ों ने लहराया असलहा- की फायरिंग; 2 बहनें घायल- घर में घुसकर की मनबढ़ई

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
सार

आरोपियों की गोली से घायल सलोनी गुप्ता ने बताया कि हम लोगों के सामने मारपीट हो रही थी। यह सब देखकर बहन मुस्कान मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। इसी बीच मारपीट कर रहे एक युवक ने वीडियो बनाते दे ख लिया और उसने तुरंत गोली मार दी। उसने दो गोलियां चलाईं। दोनों को पैर में एक-एक गोली लगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, miscreants opened fire in a land dispute, two sisters injured - bullet hit their leg
हाथ में असलहा लिए मनबढ़ की वायल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खजनी (गोरखपुर)। खजनी इलाके के भरोहियां गांव में पटीदारों के बीच जमीन के विवाद में शनिवार सुबह करीब 10 बजे मारपीट के बीच गोलियां चलाई गईं। इस दौरान बीचबचाव में आईं दो बहनों के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन



इससे मची अफरा-तफरी के बीच आरोपी भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोप है कि एक पक्ष से आए बाहरी लोगों ने गोलियां चलाई हैं।

विज्ञापन

In Gorakhpur, miscreants opened fire in a land dispute, two sisters injured - bullet hit their leg
इसी घर में हुआ था विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बहनों की पहचान गांव की जोखू गुप्ता की बेटी मुस्कान (20) और सलोनी (17) के रूप में हुई। दोनाें रामवृक्ष शर्मा और राजेश शर्मा के बीच विवाद छुड़ाने गई थीं। खजनी पुलिस के मुताबिक, रामवृक्ष की बहू किरण देवी की तहरीर पर खजनी थाने में राजेश शर्मा, उसकी पत्नी व बेटे और दो बेटियों समेत अज्ञात छह पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, राजेश शर्मा और रामवृक्ष शर्मा पटीदार हैं। आस-पास ही दोनों का घर है। बगल में खपरैल का एक मकान है, जो क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी की जमीन को लेकर 2006 से दोनाें के बीच विवाद चल रहा है। जमीन पर वर्तमान में रामवृक्ष का कब्जा है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, miscreants opened fire in a land dispute, two sisters injured - bullet hit their leg
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरण देवी ने तहरीर देकर बताया है कि शनिवार को राजेश शर्मा सुबह 10 बजे के करीब बाहर लोगों के साथ आया। इसके बाद खपरैल वाली जमीन पर कब्जा करने लगा। रामवृक्ष ने परिवार के लोगों के साथ रोकने की कोशिश की तो राजेश शर्मा पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

इस दौरान उसके साथ आए लोगों ने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान बीच बचाव में आईं पड़ोस की दो सगी बहनों मुस्कान और सलोनी को गोली लग गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
पुलिस के मुताबिक, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में हमलावर नकाब पहने नजर आ रहे हैं। इसमें दो युवकों के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। वहीं कुछ युवकों के हाथ में लाठी-डंडा और ईंट दिखाई दे रहा है।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी
किरण देवी ने बताया कि घर में दो माह बाद नातिन की शादी है। इसकी तैयारी घर में चल रही है। घर में रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच इस घटना से घर का माहौल ही बदल गया है।

वीडियो बनाने पर मार दी गोली
आरोपियों की गोली से घायल सलोनी गुप्ता ने बताया कि हम लोगों के सामने मारपीट हो रही थी। यह सब देखकर बहन मुस्कान मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। इसी बीच मारपीट कर रहे एक युवक ने वीडियो बनाते दे ख लिया और उसने तुरंत गोली मार दी। उसने दो गोलियां चलाईं। दोनों को पैर में एक-एक गोली लगी। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर फोन मिलाया। पुलिस आई तो दोनों बहनों को पीएचसी खजनी लेकर गई।

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ में पता चला है कि काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष की तरफ से केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लग गई है: जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed