फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Universities should build AI technology labs in villages

Gorakhpur News: यूनिवर्सिटी गांवों में बनाएं एआई तकनीक वाली लैब

Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Universities should build AI technology labs in villages
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में सर्वा​धिक मेडल  प्राप
एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दिया सुझाव
विज्ञापन

बोलीं-जो भी नई तकनीक विद्यार्थी सीख रहे हैं उन्हें गांवों में जाकर बताएं तभी ज्ञान की सार्थकता
गोरखपुर। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की दिशा में कार्य करना चाहिए। इसके लिए गांवों में लैब बनाएं और टेक्नोलॉजी को किसान, युवाओं व महिलाओं तक पहुंचाएं। ऐसा करके हम साइबर फ्रॉड को भी रोक सकते हैं।
उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग में हमें बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए। तकनीक का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों हो सकता है। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी तकनीक के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में भी कार्य कर सकती हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी जो भी नई तकनीक सीख रहे हैं उसे गांवों में जाकर बताएं ताकि आमजन को फायदा पहुंचे तभी आपके ज्ञान की सार्थकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को आज उपाधि मिली है, वे यह संकल्प लें कि समाज के लिए काम करेंगे। आपको सम्मान मिला है तो अपने भीतर नम्रता और विवेक लाएं। जैसे कि फलों से लदा पेड़ खुद ही झुक जाता है, वैसे आप को पढ़ने का अवसर मिला, सम्मान मिला तो आप भी नम्रता और विवेकयुक्त होकर समाज को कुछ दें, देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed