फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unemployed people cheated of Rs 15.99 lakh in the name of sending them abroad

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से 15.99 लाख की ठगी

Mon, 29 Sep 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unemployed people cheated of Rs 15.99 lakh in the name of sending them abroad
जापान, कनाडा और ग्रीस में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

चेन्नई एयरपोर्ट पर खुला फर्जीवाड़े का राज, पुलिस ने दर्ज किया केस
बड़हलगंज। कस्बे के पुराना गोला मोहल्ले में रहने वाले नसीम खान और उनके साथियों से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने जापान और कनाडा में नौकरी दिलाने का लालच देकर 15.99 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवा शर्मा उर्फ वासु के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नसीम खान ने बताया कि उनके गांव के प्रमोद दुबे के जरिये उनकी मुलाकात शिवा शर्मा से हुई। उसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और दावा किया कि उसने अब तक कई युवाओं को जापान, कनाडा और ग्रीस भेजा है, जहां वे डेढ़ से दो लाख रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं। भरोसा दिलाने के लिए शिवा ने नकली दस्तावेज भी दिखाए। नसीम के मुताबिक, उसके झांसे में आकर उन्होंने पहले 2.29 लाख रुपये दिए। इसके बाद अपने जानने वालों मंजूर जहूर, सरफराज नवाज, गुलाम सरवर, मोहम्मद अबू तलहा और मोहम्मद नासिर के साथ मिलकर कुल 14.69 लाख रुपये शिवा के बैंक खाते में जमा कराए। वीजा लगवाने और टिकट कराने के नाम पर 1.30 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल ठगी की रकम 15.99 लाख हो गई।
विज्ञापन

नसीम और उनके साथी जब चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके वीजा और टिकट फर्जी है। इसके बाद उन्होंने कई बार शिवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह गायब हो गया। नसीम ने बताया कि जब आरोपी की मां से संपर्क किया गया तो पता चला कि उसका असली नाम वासु है। उसने फर्जी नाम से बैंक खाता खोलकर ठगी की। पीड़ितों का आरोप है कि अब आरोपी फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed