फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Understand with love, otherwise... made a reel by waving a gun on the song.

Gorakhpur News: समझावत बानीं प्रेम से समझ जाइए नहीं तो... गाने पर तमंचा लहराकर बनाई रील

Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Understand with love, otherwise... made a reel by waving a gun on the song.
पीपीगंज थाना क्षेत्र के युवक का पिस्टल और बंदूक लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

तिवारीपुर क्षेत्र में बनाया गया है वीडियो, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
गोरखपुर (जंगल कौड़िया)। समझावत बानीं प्रेम से समझ जाइए नहीं तो... इस तरह के भोजपुरी गाने पर एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रील में अवैध तमंचा लेकर दिख रहा युवक पीपीगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। 21 सेकेंड के वीडियो में युवक के एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में तमंचा लहरा रहा है।
क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करने पर पता चला है कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के परमानंद यादव के यहां वीडियो बनाया गया है। इसमें एक बंदूक और एक पिस्टल है। दोनों असलहों का लाइसेंस को मांगा गया है। इसमें एक एयर गन भी है। असलहों का लाइसेंस नहीं दिखा पाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा युवक चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव का बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि युवक पर कई केस दर्ज हैं। भोजपुरी गाने पर बनाई गई रील में युवक जींस पैंट के पाकेट में तमंचा रखकर बैठते हुए दिख रहा है। सामने मेज पर एक और बंदूक रखी गई, फिर उसे पकड़कर दिखा रहा है। फेसबुक पर यह वीडियो बुधवार काे वायरल हुआ। इसके बाद पूरे दिन कौड़िया क्षेत्र में चर्चा चलती रही। वीडियो को किसी ने एक्स पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया है। इसके बाद गोरखपुर पुलिस के मीडिया सेल ने चिलुआताल थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed