फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Underpass to be built at Kasihar intersection on Gorakhpur-Varanasi highway

Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के कसिहार चौराहे पर बनेगा अंडरपास

Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:56 AM IST
सार

गोरखपुर के कसिहार चौराहे पर अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं और ट्रैफिक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Underpass to be built at Kasihar intersection on Gorakhpur-Varanasi highway

विस्तार

गोरखपुर। वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के कसिहार चौराहे पर लंबे समय से उठाई जा रही अंडरपास और कट निर्माण की मांग को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान की तरफ से इसके लिए प्रयास किया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कमलेश पासवान को पत्र लिखकर अंडरपास की मंजूरी और इसके लिए एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी मार्ग चौड़ीकरण के बाद वाहनों की स्पीड बढ़ गई है। इससे हादसे भी बढ़े हैं। कसिहार चौराहे पर अंडरपास नहीं होने की वजह से अक्सर सड़क पार करने वाले हादसे की चपेट में आ जाते हैं। बांसगांव के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि कसिहार चौराहे पर भारी ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्थानीय जनता, किसानों और राहगीरों की तरफ से बार-बार अंडरपास की मांग की जा रही थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामले को रखा, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया। अंडरपास बनने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed