{"_id":"689a4a892ec55441940d852d","slug":"gorakhpur-news-uncontrolled-trailer-climbed-on-divider-breaking-stone-barricades-driver-critical-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1034875-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्थर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्थर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, चालक गंभीर
विज्ञापन
जीरो पॉइंट के पास बैरिकेडिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ी ट्रेलर।
बैरिकेडिंग में रेडियम न होने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने सुधार की मांग की
जंगल कौड़िया। जीरो पॉइंट पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर पत्थर की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए 50 मीटर आगे डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। एनएचएआई और पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर हटवा दिया है। चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
महराजगंज निवासी रमाशंकर गिरी ट्रेलर चालक हैं। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह गोरखपुर-सनौली मार्ग होते हुए लखनऊ वाराणसी मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में वह जीरो पॉइंट के पास पहुंचे थे तभी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकराते हुए ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। घायल को पुलिस सीएचीसी जंगल कौड़िया ले गई। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को महराजगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैरिकेडिंग रेडियम नहीं होने से हुआ हादसा
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गोरखपुर-सोनौली मार्ग से होकर लखनऊ-वाराणसी मार्ग के लिए रास्ता निकलता है। वहां महीनों से रखी पत्थर की बैरिकेडिंग पर रेडियम पट्टियां नहीं होने से रात में दृश्यता कम रहती है। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लखनऊ या वाराणसी की तरफ जाने वाले लोग गोरखपुर-सोनौली मार्ग से जीरो पॉइंट गोलंबर तक जाते हैं। इसके बाद वह कालेसर फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य को चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।