{"_id":"688535512c2f39affa0c873d","slug":"gorakhpur-news-uncontrolled-car-overturned-in-a-roadside-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1015865-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने मकान में जाकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने मकान में जाकर पलटी
Sun, 27 Jul 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार देेर रात बड़हलगंज-गोला रामजानकी मार्ग पर हादसा
खस्ताहाल सड़क व किनारे रखे ईंट-पत्थर के चलते हुआ हादसा
बड़हलगंज। क्षेत्र के गोला राम-जानकी मार्ग स्थित जाईपार में एक कार अनियंत्रित होकर मकान में घुसकर पलट गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से सीधा करा थाने ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे बड़हलगंज से गोला की ओर जा रही अनियंत्रित कार अचानक कार गड्ढे में पड़कर सड़क किनारे स्थित प्रमोद दुबे के मकान के पास जाकर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही कार को सीधा कर थाने ले गई। कार गोला क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शख्स की बताई जा रही है। स्थानीय निवासी सतीश कुमार मिश्रा ने हादसे की वजह खस्ताहाल सड़क को बताया है। उनका कहना था कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। वहीं ठेकेदार की ओर से सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग के लिए ईंट और पत्थर भी रखवा दिए गए हैं जो आए दिन हादसे का सबब बन रहा है।