फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UCO Bank: Investigation of old deposit and withdrawal slips started

यूको बैंक : पुरानी जमा और निकासी पर्ची की जांच शुरू

Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UCO Bank: Investigation of old deposit and withdrawal slips started
उरुवा बाजार। यूको बैंक शाहपुर के हेड कैशियर कलीम अहमद की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ताओं की जमा और निकासी पर्ची की जांच शुरू हो गई है। बैंक अधिकारी एक-एक पर्चियों की जांच कर रहे हैं। इस केस से जुड़े कुछ कागजात मुख्यालय से मांगे गए थे, उसे कोलकाता भेजा गया है। मुख्यालय मामले को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन एक्सपर्ट भी बुलाने की तैयारी कर रहा है। जो शिकायतकर्ताओं के अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर का मिलान करेंगे। बैंक और पुलिस की जांच में हेड कैशियर मोहम्मद कलीम के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। अभी तक यूको बैंक शाहपुर में 23 खाताधारक शिकायत कर चुके हैं। उनका करीब 10 लाख रुपये खाते में जमा नहीं हुआ है। इसमें से पांच लोगों ने कैशियर और उसके स्वीपर भाई के खिलाफ बेलघाट थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं विभाग की तरफ से केस दर्ज करने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव का कहना है कि कोई भी दोषी बचने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं के हित का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा नहीं डूबेगा। उधर, बेलघाट पुलिस स्वीपर के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है, जिससे उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed