{"_id":"6820fcaf1ada2dc3b906e741","slug":"gorakhpur-news-two-youths-drowned-while-bathing-in-rapti-river-search-continues-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-933308-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी- अनहोनी की आशंका से परिजन सहमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी- अनहोनी की आशंका से परिजन सहमें
Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
सार
शहर के इलाहीबाग के लाला टोली निवासी अर्सलान पुत्र परवेज (16) व उमर उर्फ सैफ पुत्र जुबेर अंसारी (19) रविवार दोपहर में नदी में नहाने गए थे। वहां दोनों नहाते हुए गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उनको डूबता देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया। दोनों के डूबने की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
राप्ती नदी( सांकेतिक)
विस्तार
गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली निवासी एक युवक व एक किशोर रविवार शाम 4:30 बजे राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। नहा रहे अन्य लोग दोनों को बचाने पहुंचे तब तक वह डूब गए। शोर मचाने पर घरवाले भी पहुंचे।
विज्ञापन
देर शाम पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों ने नाविकों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सुबह गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाएगी। अनहोनी की आशंका से दोनों के घरों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
शहर के इलाहीबाग के लाला टोली निवासी अर्सलान पुत्र परवेज (16) व उमर उर्फ सैफ पुत्र जुबेर अंसारी (19) रविवार दोपहर में नदी में नहाने गए थे। वहां दोनों नहाते हुए गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उनको डूबता देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दोनों के डूबने की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से नदी में तलाश शुरू हुई। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। अंधेरा होने की वजह से गोताखोर व नाविक नदी से बाहर निकल आए।
इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम से बात की। एसडीआरएफ के अफसर ने सुबह नदी में उतरने की बात कही। तिवारीपुर एसओ गौरव वर्मा ने बताया कि नदी में तलाश की गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह एसडीआरएफ की मदद से तलाश की जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं दोनों
नदी में लापता अर्सलान दो भाइयों में छोटा है। वह नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा है। पिता बेटे की सफलता के लिए हर संभव प्रयास कर उसकी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था कराते हैं। वहीं, उमर उर्फ सैफ तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। वह इंटर का विद्यार्थी है। इसके पिता सऊदी अरब रहते हैं, वहीं मां मायके रहती है। देर रात तक दोनों के परिजन नदी के किनारे घूमते रहे।