फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two women teachers of DDU got research grant from ICSSR

Gorakhpur News: डीडीयू की दो महिला शिक्षकों को मिला आईसीएसएसआर से शोध अनुदान

Sat, 08 Mar 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two women teachers of DDU got research grant from ICSSR
अनुसंधान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मिला अनुदान
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली से गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ. स्वर्णिमा सिंह और डॉ. आरती यादव को अनुदान प्राप्त हुआ है। यह अनुदान सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान और अनुसंधान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मिला है।
भूगोल विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को “जलवायु परिवर्तन के प्रति मानव-प्रेरित भूमि उपयोग/आवरण प्रतिक्रिया के स्पैटियो-टेम्पोरल अध्ययन में मशीन लर्निंग : गोरखपुर जिले का एक केस स्टडी लैंडसैट टाइम सीरीज का उपयोग करते हुए” विषय पर शोध करने के लिए मुख्य अनुसंधान अनुदान मिला है। रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन की सहायक आचार्य डॉ. आरती यादव को “राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा मजबूत भारत की नींव : सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान” विषय पर सेमिनार कराने के लिए अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दोनों के शोध कार्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। अनुदान के माध्यम से दोनों शोधकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक गहरे अनुसंधान कार्यों की शुरुआत करेंगी, जो समाज और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed