फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two women got stuck in the lift of Municipal Corporation, breathing stopped for an hour

Gorakhpur News: नगर निगम की लिफ्ट में फंस गईं थी दो महिलाएं, एक घंटे तक सांसें अटकीं-सीई ने फर्म को दी चेतावनी

Thu, 13 Jun 2024 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 10:29 AM IST
सार

मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने सीएंडडीएस को कड़े रुख में पत्र लिखा है। अक्सर लिफ्ट संबंधी शिकायतों की वजह से होने वाली परेशानी के बारे में बताया और इसे दूर करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Two women got stuck in the lift of Municipal Corporation, breathing stopped for an hour
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

 नगर निगम की लिफ्ट में मंगलवार को दो महिलाएं एक घंटे तक फंसी रह गईं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। लिफ्ट के आए दिन खराब होने की घटना का संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने सीएंडडीएस को कड़ा पत्र लिखा है। चेताया कि यदि उक्त खराब लिफ्ट के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए आपको व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार समझा जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर बुधवार को निगम भवन का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम यूनिट 14 के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिख तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पत्र में लिखा कि इसके पहले भी लिफ्ट से जुड़ी समस्या से अवगत कराया गया था। ताकि लिफ्ट में हो रही समस्या का समाधान जल्द हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि नगर निगम के नए भवन में लगा लिफ्ट आए दिन खराब हो जा रहा है। इससे नगर निगम भवन में आने वाले लोगों और निगम के सभी स्टाफ व अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका तत्काल मरम्मत कराया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed