फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two teenagers driving e-rickshaws were caught, 49 vehicles were locked in the police station

Gorakhpur News: ई-रिक्शा चला रहे दो किशोर पकड़े गए, 49 वाहन थाने में बंद

Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two teenagers driving e-rickshaws were caught, 49 vehicles were locked in the police station
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर में चला अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में चल रहे अवैध ई-रिक्शा व टैंपो के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू किया गया। पहले दिन दो किशोर ई-रिक्शा चलाते पकड़े गए। इसके अलावा 27 ई-रिक्शा और 22 ऑटो को थाने में बंद कराया गया। 67 वाहनों का चालान किया गया। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन के ह्वाइट हाउस में बैठक भी बुलाई गई है।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। धर्मशाला बाजार, रेलवे स्टेशन, असुरन चौराहा एवं यातायात चौराहे पर सघन जांच की गई। शाम छह बजे तक चले अभियान के दौरान 125 ई-रिक्शा चालकों को लापरवाही बरतने पर चेतावनी भी दी गई। इस दौरान चौराहों पर लगे आईटीएमएस सिस्टम के जरिए वाहन चालकों को बताया गया कि शहर में केवल सफेद रंग का ई-रिक्शा और हरे रंग का ऑटो ही संचालित होगा। चालक किसी भी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप कराते हुए अपने वाहन से संबंधित पेपर अपडेट करा लें।
विज्ञापन

कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय कुमार झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed