फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two prize-winning accused arrested for cheating crores in the name of DD Enterprises

Gorakhpur News: डीडी इंटरप्राइजेज के नाम पर करोड़ों की ठगी में दो इनामी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two prize-winning accused arrested for cheating crores in the name of DD Enterprises
पकड़े गए आरोपी जमीन और सस्ते दामों पर मकान दिलाने का झांसा देकर लोगों से की थी करोड़ों की ठगी
विज्ञापन

गोरखपुर्र। बेलीपार इलाके में डीडी इंटरप्राइजेज व डीडी फाइनेंस सर्विस के नाम से दफ्तर खोलकर करोड़ों रुपये की ठगी में दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों पर जमीन और मकान सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोला क्षेत्र के बेवरी निवासी सुधीर कुमार और बेलीपार के बरईपार निवासी धर्मवीर उर्फ चिल्लू के रूप में हुई है। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक ऊंचगांव निवासी शिवपाल समेत तीन पीड़ितों ने केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि सुधीर व धर्मवीर ने डीडी इंटरप्राइजेज व डीडी फाइनेंस सर्विस नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय खोला और जमीन-मकान दिलाने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये वसूले। बाद में ऑफिस बंद कर दोनों मुंबई भाग गए। शिवपाल से ही जमीन दिलाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रुपये वसूले गए थे। कई अन्य लोग भी इसी तरह से ठगी का शिकार हुए। पीड़ितों की शिकायत पर सितंबर 2024 में केस दर्ज हुआ, तभी से दोनों भागे हुए थे। पुलिस की लगातार तलाश के बावजूद दोनों आरोपी हाथ नहीं लग रहे थे। इसके बाद एसएसपी ने इन पर इनाम घोषित कर दिया था। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी ठगी की बात कबूल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed