फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two parties fight over playing music in a wedding procession, case registered

Gorakhpur News: बरात में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two parties fight over playing music in a wedding procession, case registered
भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मंगरु चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात बरात में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सांखी गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलेश निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विष्णु निषाद मंगरु चौराहे पर एक बरात में शामिल होने गया था। इस दौरान करतहरी टोला औसिया के कुछ लोगों ने एक विशेष गाना बजाने की मांग की, जिसपर विष्णु ने आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि इसके बाद अशोक यादव, अभिषेक यादव, सोनू यादव, शत्रुघन यादव, सूरज यादव, शक्ति तिवारी और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर विष्णु को पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से करतहरी निवासी कौशल यादव ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रशांत सहानी, प्रभात सहानी, विकास सहानी और अखिलेश कन्नौजिया ने उनके साथ मारपीट की। पीपीगंज थानाध्यक्ष पीडी सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed