फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 2 parties clashed in Ramgarhtal police station, they were detained by police

Gorakhpur News: थाने में भिड़े दो पक्ष, पार्षद पति और समर्थकों को पुलिस ने बैठाया-जानिए कैसे मिली राहत

Tue, 05 Nov 2024 04:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

कैंट इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों से कहा-सुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष से पार्षद पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह ने कॉल कर दूसरे पक्ष से बात की। इस दौरान फोन पर भी काफी बहस हुई। रविवार को दोनों पक्षों को रामगढ़ताल थाने पर बुलाया गया था। इसी दौरान आपस में बहस होने लगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 2 parties clashed in Ramgarhtal police station, they were detained by police
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रामगढ़ताल थाने में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, नहीं माने तो सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बैठा लिया। इसमें एक पक्ष से आए वार्ड नंबर 75 शिवाजी नगर की पार्षद के पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह को 107, 116 में पाबंद कर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाकी दोनों पक्षों के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 151 में चालान कर दिया। आरोपियों ने सोमवार को जमानत कराई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों से कहा-सुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष से पार्षद पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह ने कॉल कर दूसरे पक्ष से बात की। इस दौरान फोन पर भी काफी बहस हुई। रविवार को दोनों पक्षों को रामगढ़ताल थाने पर बुलाया गया था।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे थाने पर दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौता कर मामला शांत करने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद अचानक किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और दोनों पक्ष एक दूसरे को देखने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक पक्ष से आए चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह भी नाराज होकर बोलने लगे।

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पार्षद पति समेत दोनों पक्ष के छह लोगों को पकड़कर बैठा लिया। जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर से चंद्र प्रकाश सिंह पार्षद भी रह चुके हैं। इस बार महिला सीट होने पर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा और वह भारी वोट से विजयी हुईं।


रामगढ़ताल थाने में आपस में विवाद करने के आरोप में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों को रविवार को समझाने के लिए थाने बुलाया गया था: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed