फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two parties clashed in front of officials during Samadhan Diwas, put in lockup

Gorakhpur News: समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने भिड़े दो पक्ष, हवालात में डाला

Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two parties clashed in front of officials during Samadhan Diwas, put in lockup
पीपीगंज। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमीन के विवाद में आए दोनों पक्ष पुलिस के सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूसे चलते देख पुलिस ने हटाया और दोनों को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार कैंपियरगंज ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें इकलौता मामला राजस्व से संबंधित आया जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमीन के विवाद को लेकर दोपहर दो बजे मड़हा गांव निवासी मुकुट मिश्रा व पचगांवा निवासी जगरनाथ उर्फ जग्गा तहसीलदार के सामने ही मारपीट करने लगे। एक-दूसरे से भिड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षियों ने दोनों को पकड़ लिया और हवालात में ले जाकर बंद कर दिया। तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों को पकड़ लिया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed