फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two parties clash over supremacy in soil mining, six injured in the fight

Gorakhpur News: मिट्टी खनन के वर्चस्व में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में छह घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two parties clash over supremacy in soil mining, six injured in the fight
झंगहा। अमहिया गांव में मिट्टी खनन को लेकर दो माफिया में वर्चस्व को लेकर रविवार रात मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों माफिया पक्ष में हुई मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। सभी का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मारपीट में चार पहिया दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस वाहनों को थाने उठा लाई।
विज्ञापन


अमहिया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में काफी दिनों से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। रातभर डंपर और ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क पर दौड़ते हैं। लेकिन कुछ दिनों से खनन को लेकर दो माफिया गुटों में विवाद हो गया है। एक दूसरे पर वर्चस्व बनाने के लिए वह आपस में भिड़ रहे हैं। रविवार रात 12 बजे खनन करने पहुंचे दो माफिया गुटों में नोकझोंक शुरु हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के बोलेरो को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक कार में तोड़फोड़ की गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। सिर्फ क्षतिग्रस्त वाहन मिले।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को थाने लाया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। तहरीर मिली है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed