{"_id":"6813c88cb39f99ec77020c3f","slug":"gorakhpur-news-two-more-days-of-trouble-all-trains-will-start-running-from-may-4-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-921285-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिन की और मुसीबत, चार मई से दौड़ने लगेंगी सभी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिन की और मुसीबत, चार मई से दौड़ने लगेंगी सभी ट्रेनें
विज्ञापन
12 अप्रैल से चल रहा है मेगा ब्लॉक, निरस्त हैं ज्यादातर गाड़ियां
तीन को होगा मुख्य सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, इसके बाद मेगा ब्लॉक होगा समाप्त
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट और गोरखपुर जंक्शन के बीच चल रहे तीसरी लाइन निर्माण और यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 12 अप्रैल से चल रहे रेलवे का मेगा ब्लॉक में ज्यादातर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। यात्रियों को दो दिन और ये मुसीबत झेलनी पड़ेगी। शनिवार को सीआरएस के निरीक्षण के बाद मेगा ब्लॉक समाप्त हो जाएगा और रविवार से रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरी लाइन निर्माण परियोजना के चौथे चरण में गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। कहा कि तीन मई को सीआरएस इसका निरीक्षण करेंगे।
तीसरी लाइन विद्युतीकरण का निरीक्षण हुआ
गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन के विद्युतीकरण का निरीक्षण बृहस्पतिवार को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने किया। तीन मई को रेल संरक्षा आयुक्त तीसरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन के निर्माण हो जाने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और मांग के अनुरूप अधिक संख्या में गाड़ियां तीव्र गति से चलाई जा सकेंगी। यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा। गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी। इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आएगी। गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन पर आवागमन आरंभ हो जाने से गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप में कार्य करने लगेगा और यहां से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी।