{"_id":"68b755912b586d6e3c0d80a5","slug":"gorakhpur-news-two-members-of-the-gang-who-committed-theft-by-putting-up-fake-income-tax-department-boards-were-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1058441-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयकर विभाग का फर्जी बोर्ड लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयकर विभाग का फर्जी बोर्ड लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
एक आरोपी दिल्ली के वजीराबाद और दूसरा कर्नाटक के उन्सूज का रहने वाला
गोरखपुर। आयकर विभाग का फर्जी बोर्ड लगाकर वारदात करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपियों ने 29 अगस्त को ट्रांसपोर्टनगर में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और जरूरी कागजात चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुरानी दिल्ली वजीराबाद थाना क्षेत्र के नौ नंबर गली निवासी उजेंद्र पांडेय और कर्नाटक के उन्सूज ग्राम मैसूर निवासी संजू के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में नई दिल्ली में रह रहे थे।
मामले की शिकायत विकास खंड रामगढ़ताल के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कार खड़ी कर वह खरीदारी करने गए थे, तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि फलमंडी चौकी इंचार्ज अनिल राय की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। साथ ही उनके पास से आयकर विभाग का फर्जी बोर्ड भी मिला, जिसे कार पर लगाकर वे लोगों को गुमराह कर वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।