फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two gangs active in selling and cheating in the name of marriage.

Gorakhpur News: शादी के नाम पर बेचने और धोखाधड़ी करने वाली दो गैंग सक्रिय

Sun, 22 Dec 2024 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two gangs active in selling and cheating in the name of marriage.
गोरखपुर। जिले में दो तरह की गैंग शादी के नाम पर बेचने और धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। एक गैंग मध्यम वर्गीय और गरीब तबके की महिलाओं को अच्छी कमाई का झांसा देकर राजस्थान और हरियाणा में बेच देती है। जबकि दूसरी गैंग शादी के नाम पर दूसरे राज्यों के अधेड़ों से रुपये लेकर लुटेरी दुल्हन से शादी कराती है। जो शादी के कुछ ही दिनों बाद घर का सामान समेट कर भाग जाती हैं। ऐसे कई मामले आने के बाद गिरोह का जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

केस-1

सहजनवां की टिकरिया मिनवा की रीता शर्मा (43) खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थीं। वहां तिवारीपुर के बिलंदपुर की राजमति उससे आकर मिली और बातचीत करने लगी। आरोप है कि 22 जुलाई को समोसा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे रीता बेहोश हो गईं। होश आया तो वह दिल्ली में थीं। रीता ने बताया कि पहले बीयर बार में बेचने का प्रयास किया फिर राजस्थान के एक अधेड़ के हाथ बेचकर उससे शादी करा दी गई। पति दिलीप शर्मा ने संतकबीरनगर पुलिस की मदद से राजस्थान से उसे ढूंढ निकाला। संतकबीरनगर आकर राजमति, गोरखनाथ के वनकटवा के जितेंद्र और राजस्थान के दो आरोपियों पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

केस-2

हरियाणा से नशीला पदार्थ खिलाकर भागने से पहले पकड़ी गई दुल्हन
एक महिला की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस हरियाणा से उसकी विवाहित बेटी को घर वापस लाई। महिला का आरोप था कि बेटी को गुमराह कर एक दंपती ने हरियाणा में दो लाख में बेच दिया था। जहां पर बेटी की एक युवक से शादी करा दी गई। आरोप की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला ही खुद ही इस खेल में शामिल थी। फर्जी आधार कार्ड पर बेटी की शादी हरियाणा के युवक से कराई थी। योजना थी कि शादी दो दिन बाद गहने लेकर दुल्हन फरार हो जाएगी। दो बार युवती ने प्रयास किया, दोनों ही बार पकड़ी गई। पुलिस अब शादी कराने वाली युवती की मौसी और एक युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
छह बार शादी कर फरार हो चुकी है दुल्हन
वर्ष 2023 मई माह में चिलुआताल थाने में एक मामला आया था। आरोप था कि सोशल मीडिया से जान पहचान के बाद नकहा नंबर एक युवती 11 मई को पिपराइच के मोटेश्वर मंदिर में रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इसके बाद दुल्हन के साथ घर वापस आ गया। इसके बाद युवती बीमार होने का बहाना बनाकर गहने लेकर अपनी मौसी के घर पिपराइच आई। मनीष जब उसे वापस ले जाने आया तो मौसी ने बताया कि वह फरार हो गई। खोजते हुए युवती के चाचा के पास मनीष गया। वहां पता चला कि युवती पहले भी पांच लोगों से शादी कर यह कृत्य कर चुकी है। चाचा ने ही भतीजी और भाभी पर केस कराया।
----------------
कोट-
ऐसे केस में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। जो भी गिरोह है चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed