फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two flights to Delhi cancelled, flight to Mumbai delayed by six hours

Gorakhpur News: दिल्ली की दो फ्लाइट निरस्त, छह घंटे देर से हुई मुंबई की उड़ान

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two flights to Delhi cancelled, flight to Mumbai delayed by six hours
लेह में मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली की दो फ्लाइटें की गई निरस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। लेह में मौसम खराब होने की वजह से इधर दिल्ली की फ्लाइट का शेड्यूल लगातार बिगड़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली से स्पाइसजेट और एलायंस एयर की दो उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं। वहीं एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की मुंबई की उड़ान छह घंटे 40 मिनट देर से हुई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली के यात्रियों को एयरपोर्ट पर आकर लौटना पड़ा।
मंगलवार को सुबह स्पाइसजेट की फ्लाइट मुंबई से छह घंटे 40 मिनट देर से गोरखपुर एयरपोर्ट पर आई। सुबह 11 बजे आने का समय है। फ्लाइट शाम 05:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आई। स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 11:35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरती है, इसलिए वहां जाने वाले यात्री भी सुबह नौ बजे तक एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

छह घंटे 40 मिनट देर से आई फ्लाइट ने शाम 06:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे यात्रियों को दिनभर एयरपोर्ट पर गुजारना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया है कि लेह में मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइटें देर से आ रही हैं। लेह से दिल्ली आने वाली फ्लाइट गोरखपुर आती है। मंगलवार को दिल्ली की दो फ्लाइट की उड़ान निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed