फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two flights cancelled, passengers sent to Delhi by special plane

Gorakhpur News: दो फ्लाइट रद्द, स्पेशल विमान से दिल्ली भेजे गए यात्री-यात्रियों ने जताई नाराजगी

Mon, 12 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 01:15 AM IST
सार

यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए विमानन कंपनी ने एक घंटे बाद 232 सीटर स्पेशल विमान भेजकर गोरखपुर से यात्रियों को दिल्ली भेजा। निदेशक ने बताया कि दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें अपने निर्धारित समय पर हुईं। उड़ानें रद्द होने की वजह विमानन कंपनी की ओर से स्पष्ट नहीं की गई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Two flights cancelled, passengers sent to Delhi by special plane
गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट का टिकट काउंटर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर। दिल्ली से दोपहर 3:45 बजे गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित उड़ान और शाम सात बजे की स्पेशल फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गई। एयरपोर्ट पर पहले से पहुंचे यात्रियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद एक विशेष विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली आने व जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए स्पाइसजेट ने अपनी इस दो दिवसीय हवाई सेवा की शुरुआत की थी। शनिवार को गई फ्लाइट रविवार को नहीं आई। वहीं शाम सात बजे की स्पेशल फ्लाइट रविवार को रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए विमानन कंपनी ने एक घंटे बाद 232 सीटर स्पेशल विमान भेजकर गोरखपुर से यात्रियों को दिल्ली भेजा। निदेशक ने बताया कि दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें अपने निर्धारित समय पर हुईं। उड़ानें रद्द होने की वजह विमानन कंपनी की ओर से स्पष्ट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed