फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two female chain snatchers arrested, jewelry recovered

Gorakhpur News: दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, जेवर बरामद

Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two female chain snatchers arrested, jewelry recovered
तरकुलहा मंदिर से बीते शुक्रवार को हुई थी मंगलसूत्र व चेन की चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने एक सोने की चेन और एक मंगलसूत्र किया बरामद
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचरों को दबोचकर उनके पास से दो मंगलसूत्र और एक चेन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तरकुलहा मंदिर से दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। मामले में तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा और टीम ने बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार निवासिनी शीला देवी पत्नी रमेश व बेलीपार क्षेत्र के बड़वल निवासिनी पूजा पत्नी अजय को गिरफ्तार करके उनके पास से 2 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र और 1 चेन बरामद किया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को तरकुलहा मंदिर पर देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र की नगवा नारायणपुर निवासिनी बासमती देवी पत्नी शिवनाथ मद्देशिया मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। किसी ने उनके गले से दस ग्राम का सोने का चेन चुरा लिया। देवरिया जिले की ही भलुअनी निवासिनी अंकिता देवी पत्नी विनय कुमार मायके वालों के साथ तरकुलहा मंदिर आई थी। स्नेचरों ने उसका मंगलसूत्र चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed