{"_id":"66552f60183e087258087b14","slug":"gorakhpur-news-two-colleagues-beat-him-for-making-fun-laborer-dies-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-572067-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मजाक उड़ाने पर दो साथियों ने पीटा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मजाक उड़ाने पर दो साथियों ने पीटा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के कोल्हुआ ईंट भट्ठा पर रविवार की रात मजाक करने पर एक मजदूर को उसके दो साथियों ने पीट दिया। उसे देवरिया के गौरी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने देवरिया के रहने वाले दोनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र स्थित कोरया गांव के रामआधार झंगहा के कोल्हुआ (बैजूडीहा) स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करते थे। इसी भट्टे पर देवरिया जिले के बरहज थानाक्षेत्र स्थित पलिया गांव के कंचन प्रसाद व शिवा भी काम करते हैं। किसी बात को लेकर रामआधार अक्सर कंचन के परिवार पर कमेंट करता था। रविवार की रात में 11 भोजन करने के बाद ईंट भट्ठे पर टहल रहे रामआधार ने बातचीत के दौरान कंचन पर कमेंट कर दिया। जिसे लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर कंचन ने अपने साथी शिवा के साथ मिलकर रामआधार को पीट दिया।
सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ईंट भट्ठा मालिक ने शव को रामआधार के घर पहुंचवा दिया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मदनपुर थाना पुलिस को दी। एसपी के निर्देश पर थानेदार ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही झंगहा थानेदार को बताया। ईंट भट्ठे पर ही रामआधार अपनी 12 वर्षीय बेटी शिक्की के साथ रहता था। घटना के समय वह सो रही थी। पिता के मारपीट में घायल होने की सूचना भट्ठे पर काम करने वाले दूसरे मजदूरों ने दी।