फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two brothers cheated of Rs 4 lakh in the name of job in university

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर दो भाईयों से चार लाख की ठगी

Tue, 01 Oct 2024 05:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two brothers cheated of Rs 4 lakh in the name of job in university
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के दो चचेरे भाईयों के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी हो गई। इसी तरह शाहपुर और बड़हलगंज थाने में भी जालसाजी का मामला सामने आया है। तीनों मामले में रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पहला मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। इसमें कज्जाकपुर के रवि प्रताप शुक्ल की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में तथाकथित विश्विद्यालयकर्मी आजाद चौक निवासी उमाशंकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू और संजय पांडेय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। तहरीर में लिखा गया है कि उनका बेटा मिहिर और भतीजा सूर्य नारायण शिक्षित बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पास रहने वाले एक परिचित संजय पांडेय ने बताया कि उसके करीबी मित्र उमाशंकर त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय में काम करते हैं। उन्होंने कि बेरोजगार बेटे और भतीजे को उमाशंकर त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय में नौकरी दिलवा देंगे। संजय के कहने पर कई बार में चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर अब दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.42 लाख रुपये हड़पे
दूसरा मामला शाहपुर का है। बिछिया अकोलवा निवासी अभिषेक तिवारी की तहरीर पर उत्तराखंड उधमपुर नगर के ग्राम कीरतपुर रुद्रपुर सिटी निवासी सुधीर मिश्रा, पूनम मिश्रा, अर्जुन छाबड़ा, चंद्रपाल सिंह, इमरान हुसैन,सादाबनाज, राधारानी, हरीश प्रजापति और फैजराज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अभिषेक तिवारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमे लिखा था कि मेरे पिता के परिचित सुधीर कुमार मिश्रा की पुत्री की शादी में वह जनवरी में उत्तराखंड गए थे।
वहां सुधीर कुमार मिश्रा ने उनके पिता से कहा कि उनकी उत्तराखंड शासन में बहुत अच्छी पकड़ हैं। अगर कहें तो उत्तराखंड में आपके बेटे को समूह ग में नौकरी लगवा दें। अभिषेक तिवारी ने कहा कि पिता जी ने मेरी नौकरी की खातिर 6.42 लाख रुपये सुधीर मिश्रा के कहने पर कई बार में विभिन्न अकाउंट में भेजे। इसके बदले आरोपी ने नियुक्ति पत्र भेजा था। 11 जुलाई को पिता जी उत्तराखंड के डीएम उधमपुर नगर कार्यालय में गए तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है।

----------
बड़हलगंज में विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी
तीसरा मामला बड़हलगंज का है। मरकड़ी गांव के राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बड़हलगंज थाने में गगहा थाना क्षेत्र के रकहट निवासी रंजीत यादव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। राणा प्रताप ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई को विदेश भेजने के नाम पर रंजीत यादव ने तीन लाख 95 हजार रुपये लिया। इसके बाद भी भाई को विदेश नहीं भेजा। उसके बाद रंजीत यादव से अपने रुपये वापस मांगे। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed