{"_id":"681e5cf969fb29d9340e3e59","slug":"gorakhpur-news-two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-jcb-one-dead-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-930001-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार दो घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार दो घायल, एक की मौत
विज्ञापन
झंगहा क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया रोड पर गहिरा चौबे टोला के पास की घटना
दोस्त के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे दोनों, लौटते समय हुई दुर्घटना
खोराबार/झंगहा। झंगहा के गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गहिरा चौबे टोला के समीप बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार, खोराबार उर्फ सूबा बाजार निवासी आकाश कश्यप (20) पुत्र बृजमोहन कश्यप अपने दोस्त शनि पासवान के साथ नई बाजार निवासी एक दोस्त के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दोनों दोस्त वापस घर लौट रहे थे। अभी वह गहिरा चौबे टोला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही जेसीबी मशीन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एम्स पहुंचाया। डॉक्टरों ने आकाश कश्यप को मृत घोषित कर दिया। जबकि शनि पासवान की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत आकाश दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था। वह पैथालॉजी में काम करता था और अविवाहित था। उसके पिता घर पर रहते हैं। आकाश की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।