{"_id":"6834c1a645fb3256b0070999","slug":"gorakhpur-news-two-arrested-for-stealing-at-railway-station-and-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-949900-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
दोनों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद
गोरखपुर। जीआरपी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया रेल इंजन के पास से आरोपी दिनेश साहनी व एक बाल अपचारी को पकड़ कर जांच की। इस दौरान उनके पास से करीब 40 हजार रुपये के चार मोबाइल फोन बरामद हुए, जिसे जीआरपी ने जब्त कर लिया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने चिलुआताल थाने के महेसरा निवासी दिनेश साहनी व बाल अपचारी को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया रेल इंजन के पास से दबोच लिया। पूछताछ में दिनेश साहनी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ का लाभ उठाकर बालक की मदद से झोला लगा कर लोगों की मोबाइल चोरी कर लेते हैं। रेलवे स्टेशन के राहगीरों व जरूरतमंदों को कम दाम में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि दिनेश साहनी व बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।