फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two accused of theft from resort arrested

Gorakhpur News: रिसॉर्ट से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two accused of theft from resort arrested
गुलरिहा। क्षेत्र के कंचनपुर स्थित एक रिसॉर्ट में चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने होटल के सुपरवाइजर और उसके साथी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रिसॉर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज आकाश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि होटल के सुपरवाइजर संदीप कुमार निवासी गांधीनगर, इंद्रानगर लखनऊ ने एक अन्य स्टाफ मनीष यादव निवासी अख्तियारपुर, बलिया के साथ मिलकर रिसॉर्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में रखी चार एलईडी टीवी और तीन गैस चूल्हे चुरा लिए। चोरी की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा पुलिस ने दोनों के पास से चार एलईडी टीवी, तीन गैस चूल्हे और 2,470 रुपये नकद बरामद किए हैं। रविवार को दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed