फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two accused of murder of Kushinagar youth arrested

Gorakhpur News: कुशीनगर के युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two accused of murder of Kushinagar youth arrested
गोरखपुर। बहन के घर दुर्गा पूजा देखने आए कुशीनगर के युवक की पीटकर हत्या के दो आरोपियों अंकुर यादव व अनूप निषाद को झंगहा थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित पिपरही गांव में रहने वाले अरविंद कुमार के बहन की शादी नौवाबारी गांव में हुई है। शुक्रवार की शाम को दुर्गा पूजा देखने के लिए वह बाइक से बहन के घर आया था। रात में अपने गांव की रहने वाली किशोरी के साथ पलिपा विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित दुर्गा पंडाल में पूजा करने गया।
विज्ञापन

वहां हरपुर गांव के युवकों ने कहासुनी होने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में परिवार के लोग अरविंद को बीआरडी मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अरविंद के पिता पारस ने हरपुर गांव के अंकुर यादव, अनूप कुमार निषाद, विजय निषाद, मल्लू राजभर, अजय विश्वकर्मा, मुन्नीलाल राजभर व रोहित राजभर पर हत्या करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed