{"_id":"6849d9f8d89b9e69740a6e20","slug":"gorakhpur-news-two-accused-arrested-from-railway-station-four-stolen-mobile-phones-recovered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-967718-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तिरंगा झंडा के पास से किया गिरफ्तार
एक आरोपी वाराणसी के पांडेयपुर का और दूसरा लालडिग्गी का निवासी है
गोरखपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी व लूट करने वाले दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी बुधवार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तिरंगा झंडे के पास से की। दोनों आरोपियों के पास से जीआरपी ने चार मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों चोरी का मोबाइल बेचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया तिरंगा झंडे के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं। दोनों के पास चोरी का मोबाइल है जो आने व जाने वाले लोगों को दिखा कर बेचने की बात कर रहें हैं। इसके बाद वहां पहुंच कर वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती निवासी राजेश कुमार भारती व राजघाट के लालडिग्गी निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि दोनों एक साथ ट्रेनों, प्लेटफाॅर्म आदि पर चोरी करते हैं। गिरफ्तार राजेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध पूर्व में चार केस दर्ज है। पुलिस संदीप का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।