फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Truck collides with divider on Link Expressway, mustard oil burns

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, सरसों का तेल जला

Fri, 26 Sep 2025 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:26 AM IST
सार

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस-वे पर सरसों तेल से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गया। हादसे से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Truck collides with divider on Link Expressway, mustard oil burns

विस्तार

हादसे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

जयपुर से सरसों का तेल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था ट्रक
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे सरसों का तेल लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, इसके बाद उसमें भीषण आग लग गया। ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक में रखा सरसों का तेल जल गया। घटना के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिले के गुर्जरों का टोला निवासी ट्रक चालक मालीराम जयपुर से सरसों का तेल लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था। ट्रक में टीन के कंटेनरों में सरसों का तेल लदा था। लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छतियारी गांव के जैसे ही ट्रक पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। हादसा होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। उधर, ट्रक में आग तेजी से फैलने लगी और तेल जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचने से भी कतराने लगे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सिकरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा सारा सरसों का तेल जलकर राख हो चुका था। इस बीच, एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई और जाम को धीरे-धीरे समाप्त कराया। मौके पर लिंक एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed