फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Troubled by neighbor's dog, complaint lodged at Sahjanwan police station

Gorakhpur News: पड़ोसी के कुत्ते से परेशान, सहजनवां थाने में की शिकायत

Sat, 14 Jun 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Troubled by neighbor's dog, complaint lodged at Sahjanwan police station
कहा, पड़ोसी का पालती कुत्ता आए दिन लोगों को काट रहा
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के कोदरी में पालतू कुत्ता ग्रामीणों को काट कर घायल कर रहा है। इससे आक्रोशित 24 से अधिक ग्रामीण थाने में पहुंच कर पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र कोदरी निवासी राम प्रसाद ने गांव की एक महिला के पालतू कुत्ते से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। ग्रामीणों संग थाने पहुंचे राम प्रसाद ने बताया कि 10 जून को पत्नी शाम को टहलने जा रही थीं। तभी पड़ोस का पालतू कुत्ता काटने के लिए दौड़ा लिया। भागने के दौरान वह गिर गईं और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उनका संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को पीड़ित की मां प्रेमा देवी भोर में टहलने के लिए निकलीं तो पालतू कुत्ते ने उन्हें भी दौड़ा लिया और काट कर घायल कर दिया। पड़ोसी से शिकायत करने पर उन्होंने अनसुना कर दिया। शुक्रवार को राम प्रसाद ग्रामीणों के थाने पहुंचे और पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed