{"_id":"67f186c6b8e138eff207b34c","slug":"gorakhpur-news-troubled-by-harassment-by-his-female-friend-a-young-man-consumed-pesticide-and-is-in-a-critical-condition-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-892483-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला मित्र की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाई कीटनाशक दवा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला मित्र की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाई कीटनाशक दवा, गंभीर
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने महिला मित्र पर लगाया केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप
महिला मित्र के घर पास अचेत मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पादरी बाजार में एक मछली व्यवसायी कीटनाशक दवा खाकर अचेत हो गया। परिजनों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शाहपुर थाना प्रभारी और सीओ गोरखनाथ ने मेडिकल कॉलेज में युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने युवक की महिला मित्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मोहनापुर निवासी अभिषेक चौहान (26) पादरी बाजार चौराहे के पास मछली बेचता है। वह अभी अविवाहित है। परिजनों का आरोप है कि इलाके की एक युवती से उसकी काफी दिनों से जान-पहचान है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच एक सप्ताह से मनमुटाव हो गया है। आरोप है कि युवती फोन और मैसेज कर युवक को एससी/एसटी और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। अभिषेक ने युवती की बातों पर ध्यान नहीं दिया तो उसने दो दिन पहले पादरी चौकी पर उसके खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया। शुक्रवार शाम सात बजे वह महिला मित्र के घर के पास ही अचेत हो गया था।
भाई आकाश ने बताया कि अभिषेक चार-पांच दिनों से काफी तनाव में था। पूछने पर कुछ बताता नहीं था। शुक्रवार की शाम पादरी बाजार चौकी से फोन आया तो अभिषेक अपनी मां के साथ चौकी जाने के लिए निकला। लेकिन चौकी पर न जाकर रास्ते में ही उसने कीटनाशक दवा लिया और युवती के घर के पास अचेत होकर गिर पड़ा। युवक की तलाशी में उसकी जेब से नींद की गोली और कीटनाशक दवा मिली है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।