फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trouble due to sunlight, words of bus passengers

Gorakhpur News: धूप से परेशानी, बस यात्रियों की जुबानी

Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trouble due to sunlight, words of bus passengers
गोरखपुर। धूप से बस अड्डे पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपनी जुबान से ही परेशानियों को बयां कर रहे हैं। रविवार को रेलवे बस स्टेशन पर गंदगी का अंबार देखा गया। नलों की टोंटियों के नीचे गंदगी फैली हुई है। गंदे पानी और बदबू के बीच यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री पेड़ के नीचे शरण लेते दिखे। महिलाएं भी बच्चों के साथ परेशान दिखीं।
विज्ञापन

नेपाल के रहने वाले थमन को लखनऊ जाना था, वह नेपाल से गोरखपुर आए थे। लखनऊ की बस तलाशने में तेज धूप से उनके पसीने छूटने लगे। उन्होंने बताया कि इस बस अड्डे पर तेज धूप से काफी परेशानी हो रही है। धूप से बचने के लिए अगर रोडवेज बस के अंदर बैठते हैं तो जगह नहीं मिलेगी। उनका कहना था कि बस के अंदर भी गर्मी ज्यादा है। सफर के दौरान ही हवा चलने पर अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बस अड्डे पर कानपुर जाने के लिए आए यात्री अर्जुन ने बताया कि तेज धूप में जहां बस के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, वहीं बस के चलने के इंतजार में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। उनका कहना था कि सड़क के किनारे एक छायादार स्थान होना चाहिए, जहां यात्री अपनी बस का इंतजार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed