{"_id":"6657c4c118f3a69541097f24","slug":"gorakhpur-news-transformers-and-wires-burnt-in-places-without-electricity-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-573557-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जगह-जगह जले ट्रांसफाॅर्मर और तार, बिजली के बिना मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जगह-जगह जले ट्रांसफाॅर्मर और तार, बिजली के बिना मचा हाहाकार
Thu, 30 May 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बुधवार को 24 घंटे के भीतर कहीं ट्रांसफाॅर्मर जले तो कहीं तार टूटने से हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। जहां भी लोकल फाल्ट हुए वहां के लोगों में चार से 15 घंटे तक हाहाकार मचा रहा। घरों में इन्वर्टर भी बंद हो गए, जबकि टंकियों में पानी नहीं होने से दिनचर्या भी प्रभावित हुई। गर्मी का असर ऐसा रहा कि लोगों ने घरों से निकलकर पेड़ों की छांव तलाशी।
मंगलवार रात 11 बजे नंदानगर-न्यू प्रोजेक्ट रोड स्थित ट्रांसफाॅर्मर के दगने से दरगहिया का आधा इलाका अंधेरे में डूब गया। इस कारण एलटी लाइन की आपूर्ति ठप होने से करीब एक हजार घरों के लोग रात भर सो नहीं सके। मोहद्दीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर फोन करने पर बताया गया कि कुछ ही घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा, लेकिन बिजली अधिकारियों का यह आश्वासन दूसरे दिन बुधवार को दिन में 2:15 पर पूरा हुआ। इस दौरान करीब 15 घंटे तक लोग भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।
रात में इन्वर्टर के भी जवाब दे जाने पर लोग छत पर पहुंचे, लेकिन वहां मच्छरों ने चैन से रहने नहीं दिया। मोबाइल की भी बत्ती बुझ गई। किसी तरह रात गुजरी और सुबह हुई तो पानी की टंकी खाली होने से दिक्कत और बढ़ गई। नल के सहारे लोग तीसरे मंजिल तक बाल्टी में पानी लिए चढ़ते रहे। बच्चे-बूढ़े और महिलाएं बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए भी तरसते रहे।
विज्ञापन
गीता वाटिका क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर में एलटी केबल जलने के कारण बुधवार सुबह 10:53 बजे शटडाउन लिया गया, जबकि दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। एफसीआई के गोरखनाथ फीडर के अंतर्गत फैक्टरी में तार टूटने के कारण बुधवार दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:25 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बक्शीपुर क्षेत्र के नखास में दोपहर 2:30 बजे से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
अधीक्षण अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रोड शो व मरम्मत कार्यों के लिए कुछ देर आपूर्ति बंद हुई थी। विद्युत उपकेंद्र बिछिया आजादनगर के शंभू सिंह ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार शाम तक 11 बार बिजली गुल हुई। सहजनवां के तहसील फीडर में मंगलवार रात 11 बजे से 2:15 बजे तक बिजली कटौती के कारण लोग सो नहीं सके।
-- -
बिना सूचना कर दी कटौती
बशारतपुर राजनगर में बुधवार को तार बदलने के कारण 800 से अधिक उपभोक्ता गर्मी और उमस से परेशान हो गए। बिजली निगम ने शटडाउन की सूचना नहीं दी। इस कारण लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की टंकियों में पानी खत्म होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई, जबकि इन्वर्टर और मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बुधवार दोपहर एक बजे बताया कि उन्हें शटडाउन के बारे में जानकारी नहीं है।
कोट
मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर दगने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। तकरीबन एक हजार घराें के लोग पूरी रात जगराता करते रहे। मोहद्दीपुर सब स्टेशन पर बात करने पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। बुधवार को दोपहर में 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन आंखमिचौली जारी रही। बेहतर आपूर्ति के लिए ज्यादा क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की गई है।
- उपेंद्र सिंह नन्हे, पार्षद वार्ड नंबर सात, दरगहिया नंदानगर
पूरी रात जागते हुए गुजरी। मोहद्दीपुर सब स्टेशन पर फोन मिलाने पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। एक तो नींद नहीं पूरी हो रही थी। उस पर बिजली न होने से दुकान में रखा दूध, दही, आइसक्रीम व अन्य सामान खराब होने का डर बना रहा। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो काफी मात्रा में दूध-दही खराब हो चुका था। मुख्यमंत्री के शहर में यह लापरवाही चिंताजनक है।
- अनिल कुमार, बेकरी दुकानदार
रात 11 बजे बिजली कटी और करीब तीन बजे तक इन्वर्टर भी जवाब दे गया। कूलर-पंखा सब दिखावा रह गया। पूरी रात परिवार संग छत पर टहलते रहे, लेकिन मच्छरों ने वहां भी चैन से रहने नहीं दिया। घर में मौजूद बुजुर्गों का और बुरा हाल रहा। टंकी में पानी भी खत्म हो गया। सुबह नित्यकर्म व अन्य काम में काफी दिक्कत हुई।
- प्रभात कुमार, स्थानीय निवासी
मुख्यमंत्री के शहर में बिजली विभाग की यह लापरवाही काफी चिंताजनक है। रात 11 बजे बिजली कटी और बुधवार को दोपहर में 12 बजे आई, लेकिन वह भी 10-15 मिनट ही रही। पूरी तरह आपूर्ति दोपहर बाद 2:15 पर बहाल हुई। पूरी रात जागते हुए बीती और दुकान के अंदर फ्रीज में रखी इंसुलिन व अन्य दवाओं के खराब होने का टेंशन बना रहा।
- विकास सिंह, मेडिकल स्टोर दुकानदार
-- -- -- -- -- -
कोट
नंदानगर दरगहिया में मंगलवार रात ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण एलटी लाइन की सप्लाई बंद हो गई थी। रात में काफी प्रयास के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह ट्रांसफाॅर्मर बदला गया।
- लवलेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम