फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Transformer shut down due to fault, people troubled in the heat

Gorakhpur News: फॉल्ट होने से ट्रांसफाॅर्मर बंद, गर्मी में लोग परेशान

Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Transformer shut down due to fault, people troubled in the heat
मोहद्दीपुर के श्रीरामपुरम में ट्रांसफॉर्मर खराब और सोमवार को दुर्गाबाड़ी में जला एवी केबल
विज्ञापन


गोरखपुर। गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। सोमवार को मोहद्दीपुर के श्रीरामपुरम में सुबह करीब 11 बजे ट्रांसफाॅर्मर का नग कटने से लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। इसके बाद नया नग लगाकर दोपहर 2 बजे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, बक्शीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी में सुबह ग्यारह बजे केबल में फॉल्ट होने से एक ट्रांसफाॅर्मर बंद रहा। शाम तक फॉल्ट सही किया गया, उसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।

बक्शीपुर उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में एवी केबल जलने से एक ट्रांसफाॅर्मर बंद रहा, जिसे देर शाम तक ठीक कर लिया गया। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों का दावा था कि केबल जलने के कुछ घंटे बाद ही वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ रविवार रात में कुनराघाट के सिंघड़िया में ट्रिपिंग की समस्या रही। स्थानीय निवासी पप्पू शुक्ला ने बताया कि रात दस बजे के बाद लगातार बिजली के आवाजाही से परेशानी हुई। इसके अलावा, शाहपुर के आदित्यपूरी में रात लगभग 10:30 बजे के आसपास बिजली कट गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर बिजली कर्मियों ने फॉल्ट खोजा। ट्रांसफाॅर्मर से तेल का रिसाव हो रहा था। इस समस्या को देर रात सही कर लगभग 11 बजे के बाद बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता अमन कुमार ने बताया कि ज्यादा गर्मी होने से समस्या हो गई थी, जिसे रात में ही सही कर लिया गया। वहीं मोहद्दीपुर में 33 केवी के केबल में आग लगने की घटना पर केबल को ठीक कर लिया गया। अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे इस केबल से एम्स, जीआरडी और सहारा स्टेट की बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed