{"_id":"6657c51a9b49116e59055094","slug":"gorakhpur-news-transformer-failed-as-soon-as-it-was-connected-people-of-nandanagar-got-angry-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-573991-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लगते ही बैठ गया ट्रांसफाॅर्मर, आक्रोशित हो गए नंदानगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लगते ही बैठ गया ट्रांसफाॅर्मर, आक्रोशित हो गए नंदानगर के लोग
Thu, 30 May 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नंदानगर में बुधवार शाम 4:30 बजे ट्रांसफाॅर्मर फिर बैठ गया, जबकि दोपहर 2.15 बजे ही उसे लगाया गया था। उसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन रात 10:30 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस प्रकार 24 घंटे से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोग आक्रोशित हो गए।
बिजली कटी तो घरों से बाहर निकले लोग ट्रांसफाॅर्मर के पास पहुंच गए। लोड पड़ते ही ट्रांसफाॅर्मर बैठ जा रहा था। इस कारण सेक्शन खोलकर ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति देने की कोशिश की जा रही थी। पार्षद उपेंद्र सिंह नन्हेे ने कहा कि बिजली कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मर में तेल डाला है। लगता है जो ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया, उसमें तेल ही नहीं था। बिजली निगम की लापरवाही से लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं। संवाद