फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trains will run from outside Dudhwa National Park, bypass line will be built between Bhirakhiri-Raibojha

Gorakhpur News: दुधवा नेशनल पार्क के बाहर से चलेंगी ट्रेनें, भीराखीरी-रायबोझा के बीच बनेगी बाईपास लाइन

Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trains will run from outside Dudhwa National Park, bypass line will be built between Bhirakhiri-Raibojha
120 किमी लंबी रेल लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने सर्वेक्षण की दी स्वीकृति
विज्ञापन

मैलानी-भीरा खीरी और नानपारा-रायबोझा के बीच आमान परिवर्तन को भी मंजूरी मिली

गोरखपुर। दुधवा नेशनल पार्क होकर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। यहां छोटी लाइन (मीटर गेज) अब बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) में परिवर्तित नहीं होगी। विकल्प के तौर पर खीरी-रायबोझा (120 किमी) के बीच नई बाईपास लाइन बनाई जाएगी, रेल मंत्रालय ने इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही मैलानी-भीरा खीरी (16 किमी) एवं नानपारा-रायबोझा (13 किमी) के आमान परिवर्तन के लिए सर्वेक्षण (फाइनल लोकेशन सर्वे- एफएलएस) को भी स्वीकृति मिली है।

हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में इन तीनों परियोजनाओं से रेल सेवा बेहतर होगी। मैलानी से नानपारा के बीच ब्रॉड गेज की सुविधा उपलब्ध होने से भविष्य में एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगेंगी। यह क्षेत्र देश के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ कर विकास की मुख्य धारा में आ जाएगा। इस रेलवे लाइन के ब्रॉड गेज होने से दिल्ली सहित देश के पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में जाने के साथ ही पूर्वी भारत से पीलीभीत एवं उत्तराखंड जाने के लिए भी एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

इन सुविधाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्य एवं कृषि उत्पादों को विपणन के लिए देश के महानगरों में सीधी ट्रेन सेवा के जरिये भेजा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, दुधवा नेशनल पार्क होकर जाने वाली मीटर गेज लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के लिए वन मंत्रालय से एनओसी नहीं मिली, इसके बाद अब बाईपास लाइन बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कोट
रेल मंत्रालय ने तीनों परियोजनाओं के सर्वेक्षण के लिए 3.58 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फाइनल लोकेशन सर्वे के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का कार्य किया जाएगा। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed