फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trains will now run at full speed up to 100 km

Gorakhpur News: 100 किमी तक अब फुल स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trains will now run at full speed up to 100 km
मुंडेरवा से देवरिया तक लगा दिया गया ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम
विज्ञापन

हर एक किमी पर आगे-पीछे ट्रेनों के चलने से समय की बचत होगी और ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुंडेरवा से देवरिया तक करीब 100 किमी लंबाई में ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगा दिया गया है। अब यहां ट्रेनें फुल स्पीड से दौड़ेंगी। रेल खंड के एक सेक्शन यानी 10 किमी के बीच प्रति किलोमीटर एक ट्रेनें गुजर सकेंगे। आगे-पीछे ट्रेनों को चलने से जहां समय की बचत होगी और वहीं ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चलाने में आसानी होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बैतालपुर-देवरिया सदर खंड पर 6.84 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा कराकर इसका परीक्षण भी हो गया। इसके पहले इस वर्ष कुसम्ही से बैतालपुर तक लगभग 30 किमी. तथा लखनऊ मंडल में गोरखपुर से मुंडेरवा तक लगभग 45 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। पिछले वर्ष गोंडा रूट पर यह कार्य कराया गया था।
विज्ञापन

गोंडा से बाराबंकी के बीच भी अप्रैल तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस व्यवस्था के लागू होने से ट्रेनों की सुरक्षा के साथ-साथ औसत गति में भी तेजी से सुधार आएगा। इससे यात्रियों की मुश्किलें भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी रेल खंडों पर एब्सोल्यूट ब्लॉक सिग्नल सिस्टम चल रहा है। इसके तहत एक ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने के बाद पीछे से आने वाली ट्रेन को हरा सिग्नल दिया जाता है। दो ट्रेनों के बीच आठ से दस किलोमीटर की दूरी होती है। इससे ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पाता है और ट्रेनें कभी-कभी खड़ा कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed