फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Trains will also run on mouse at Nepalganj Road station adjacent to the Nepal border.

Gorakhpur News: नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज रोड स्टेशन पर भी माउस से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Trains will also run on mouse at Nepalganj Road station adjacent to the Nepal border.
आमान परिवर्तन के दौरान यार्ड में स्थापित हुआ इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम, कंप्यूटर पर माउस से ही सिग्नल और पॉइंट बनाएंगे स्टेशन मास्टर
विज्ञापन

गोरखपुर। नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज रोड स्टेशन पर भी अब ट्रेनें माउस से चलाई जाएंगी। स्टेशन के यार्ड में ट्रेन आने के पहले रेल कर्मियाें को सिग्नल और प्वाइंट नहीं बनाना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर पैनल कंप्यूटर पर माउस से ही यह काम कर देंगे। इसके लिए यार्ड के पास इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया गया है।

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रेल खंड का आमान परितर्वन किया गया है। इसी दौरान नेपालगंज रोड स्टेशन के यार्ड में इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम भी स्थापित कर दिया गया। नेपाल सीमा पर एनईआर में तीन स्टेशन नौतनवां, बढ़नी और नेपालगंज रोड स्टेशन है। नौतनवां में पहले ही इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्राॅयल किया और नेपालगंज रोड स्थित इलेक्ट्राॅनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को भी परखा। इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाकिंग सिस्टम लगने से स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर पैनल की जगह हाईटेक एलईडी स्क्रीन पर यार्ड प्लान और एक क्लिक से ट्रेनों का रूट बना सकेंगे। इसके लगने से सिग्नल और पॉइंट फेल होने की समस्या तो समाप्त होगी ही, अधिक से अधिक ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। गाड़ियों का परिचालन भी तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपालगंज रोड से जल्द चलाई जाएंगी ट्रेनें
नेपालगंज रोड से जल्द ही एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन ने बनारस-बहराइच इंटरसिटी और गोरखपुर बहराइच एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार नेपालगंज रोड तक करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले दो पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी।




नेपाल सीमा पर स्थित नेपालगंज रोड स्टेशन तक ब्रॉड गेज कनेक्टिविटी के साथ एक और उपलब्धि जुड़ी है। अब नेपालगंज रोड स्टेशन भी डिजीटली इंटरलॉक हो गया है। यहां भी अब माउस के एक क्लिक से रूट सेट होगा और ट्रेनें दौड़ेंगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed