{"_id":"68dd84842be2dba8040521c7","slug":"gorakhpur-news-trains-full-till-diwali-chhath-journey-to-delhi-mumbai-will-be-full-of-difficulties-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089973-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली-छठ तक ट्रेनें फुल, मुश्किलों भरा होगा दिल्ली-मुंबई का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली-छठ तक ट्रेनें फुल, मुश्किलों भरा होगा दिल्ली-मुंबई का सफर
विज्ञापन
त्योहार में घर आने वाले लोगाें की वापसी की राह आसान नहीं
स्पेशल ट्रेनों से ही उम्मीद, नियमित ट्रेनों में जगह नहीं
गोरखपुर। त्योहार में घर आए लोगों के वापसी की राह आसान नहीं होगी। दिल्ली-मुंबई जाने वाली वैशाली, गोरखधाम, सप्तक्रांति, हमसफर, कुशीनगर, एलटीटी एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों में दिवाली और छठ के बाद नो रूम है। यानी ट्रेनों में बर्थ की बुकिंग ही बंद हो गई है।
कुछ ट्रेनों में वेटिंग इतना ज्यादा है कि कंफर्म होना संभव नहीं है। ऐसे में अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से ही उम्मीद है। इसमें भी ज्यादातर पूजा स्पेशल की सीटें बुक हो चुकी हैं। दरअसल, त्योहार के सीजन में जिन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा निर्भरता रहती है, वे सभी पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली बाद 23 अक्तूबर और छठ के बाद 30 अक्तूबर को गोरखधाम, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, आम्रपाली, अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी थ्री कोच में सीटों की बुकिंग बंद कर दी गई है। एसी वन और टू में वेटिंग ज्यादा है।
इसके अलावा सप्तक्रांति, शहीद, गरीब रथ, पुणे एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार, आम्रपाली आदि ट्रेनों में वेटिंग बहुत ज्यादा है। वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली, गोरखपुर-आनंद विहार, भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल में भी सीटें अब सीटें नहीं बची हैं, वेटिंग टिक 100 से ज्यादा मिल रहा है।
विज्ञापन
-
दिवाली बाद 23 अक्तूबर को बर्थ की स्थिति वेटिंग में
ट्रेन स्लीपर एसी थ्री
आनंद विहार हमसफर-- आरएसी-151
सप्तक्रांति एक्सप्रेस 7 13
गोरखधाम एक्सप्रेस नो रूम 88
बिहार संपर्क क्रांति नो रूम नो रूम
अमृत भारत नो रूम--
गोरखपुर हमसफर-- 155
चंपारण हमसफर 36 04
वैशाली एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
आम्रपाली एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
गोरखपुर एलटीटी 27 09
कुशीनगर एक्सप्रेस 23 आरएसी-35
गोरखपुर पनवेल 39 17

आनंद विहार हमसफर
सप्तक्रांति एक्सप्रेस 7 13
गोरखधाम एक्सप्रेस नो रूम 88
बिहार संपर्क क्रांति नो रूम नो रूम
अमृत भारत नो रूम
गोरखपुर हमसफर
चंपारण हमसफर 36 04
वैशाली एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
आम्रपाली एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
गोरखपुर एलटीटी 27 09
कुशीनगर एक्सप्रेस 23 आरएसी-35
गोरखपुर पनवेल 39 17