{"_id":"67d0957fa1e1046ed806a8f5","slug":"gorakhpur-news-train-run-for-conveniencedelay-increased-passengers-problems-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-867970-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहूलियत के लिए चलाई...देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहूलियत के लिए चलाई...देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई
विज्ञापन
12 घंटे तक लेट आईं होली स्पेशल स्पेशल ट्रेनें, तीन घंटे की देरी से गई बाघ एक्सप्रेस
गोरखपुर। होली पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। ये ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
गोरखपुर से शाम छह बजकर पांच मिनट पर चलने वाली बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट की देरी से गई। इसी तरह जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 12 घंटे की देरी से आई और जयनगर के लिए रवाना हुई। बरौनी-दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन सात घंटे की देरी से गई। वहीं मुजफ्फरपुर ऋषिकेश होली स्पेशल ट्रेन सात घंटे की देरी से रवाना हुई। गोरखपुर से एलटीटी के लिए चलने वाली एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेन चार घंटे की देरी से आई। आनंद विहार-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना हुई। दादर एक्सप्रेस 6:30 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इस ट्रेनों के अलावा दर्जनभर से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।