फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traffic system will remain changed till Diwali

Gorakhpur News: दिवाली तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traffic system will remain changed till Diwali
गोरखपुर। दिवाली तक शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। त्योहार को देखते हुए रात 12 बजे तक विभिन्न रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी यातायात का कहना है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के बजाय उचित स्थानों पर अपने वाहन खड़ी करें। जाम लगने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए मंगलवार रात में डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ नखास, रेती चौक घंटाघर और पांडेयहाता में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। जहां भी कमियां दिखीं, उसे दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
- कालीमंदिर से गोलघर की तरफ लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट ऑफिस तिराहा से गणेश चौराहा की ओर व तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा जाने वाले और नखास चौराहा जाने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- रोडवेज बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन व अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुरचौराहा होते हुये चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट कॉलेज चौराहा से रामनगर तिराहा, इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ होते हुए बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनैली की तरफ जाएंगे।

- फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां चौराहा से इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़, रामनगर चौराहा से स्पोर्ट कॉलेज खजांची चौराहा से असुरन चैराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।
- सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा व जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के लोडर, ऑटो एवं ई - रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई- रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारुफ रास्ते से सभी प्रकार के लोडर, ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed