{"_id":"68daec79167b47002d0a62bd","slug":"gorakhpur-news-traffic-system-will-remain-changed-in-the-city-for-two-days-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1087532-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये खबर आपके लिए: दो दिन इन रास्तों पर जाने से करें परहेज- नहीं होगी परेशानी, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये खबर आपके लिए: दो दिन इन रास्तों पर जाने से करें परहेज- नहीं होगी परेशानी, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
सार
यातायात पुलिस के अनुसार, बाहरी जनपदों से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। लखनऊ, बस्ती और संतकबीरनगर से नौसड़ की ओर जाने वाले वाहन कालेसर, जंगल कौड़िया और बाघागाड़ा फोरलेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दुर्गा पूजा व दशहरा में भीड़-भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया है। यह व्यवस्था मंगलवार और बुधवार की शाम पांच बजे से अगले दिन एक दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी। घर से निकलने के पहले डायवर्जन के बारे जान लें वरना परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के अनुसार, बाहरी जनपदों से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। लखनऊ, बस्ती और संतकबीरनगर से नौसड़ की ओर जाने वाले वाहन कालेसर, जंगल कौड़िया और बाघागाड़ा फोरलेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह वाराणसी और बड़हलगंज से आने वाले ट्रक महराजगंज व सोनौली की ओर जाने के लिए बाईपास मार्ग से डायवर्ट होंगे। देवरिया की ओर से आने वाले ऑयल और गैस टैंकर खोराबार बाईपास से होते हुए नौकायन व पैडलेगंज होकर जाएंगे। शहर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों को भीड़ की स्थिति में पैडलेगंज, हनुमान मंदिर बाईपास, चिड़ियाघर मार्ग, टीपीनगर व अन्य डायवर्जन पॉइंट से रूट बदलकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
पैडलेगंज रोड और रेलवे अंडरपास से आने वाले दर्शनार्थियों के हल्के वाहनों को रेलवे म्यूजियम रोड पर बने पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा। साथ ही हार्बर्ट बंधा से साहबगंज मंडी की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रैफिक डायवर्जन एंबुलेंस पर लागू नहीं होगा।