फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traffic jams in the city increase air pollution, AQI reaches 270

Gorakhpur News: शहर में जाम से बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई 270 पहुंचा

Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traffic jams in the city increase air pollution, AQI reaches 270
पूरे दिन जाम में फंसी गाड़ियां उगलती रहीं धुआं, बढ़ गया कार्बन
विज्ञापन

सुबह-शाम सैर पर जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
गोरखपुर। शहर में सोमवार को पूरे दिन लगे जाम ने वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना दिया। शाम सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 270 के पार पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। यह स्तर सांस के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
दिनभर शहर के कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक, गणेश चौक, मोहद्दीपुर और असुरन चौराहे पर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे वाहनों के एग्जॉस्ट पाइप से लगातार निकलते धुएं ने हवा में कार्बन और पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 व पीएम 10) की मात्रा बढ़ा दी।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के पर्यावरणविद प्रो. सत्यप्रकाश ने बताया कि सर्दी की शुरुआत में प्रदूषक तत्व हवा में लंबे समय तक टिके रहते हैं। क्योंकि तापमान कम होने से हवा का प्रवाह धीमा पड़ जाता है। ऐसे में धुआं और धूल जमीन के करीब जमा होकर वायु गुणवत्ता को और खराब करते हैं। शहर में जाम की स्थिति ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी मिश्रा ने बताया कि यह स्थिति अस्थमा, एलर्जी और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों के लिए और भी खतरनाक हो सकती है। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय सैर या व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इन घंटों में प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है।
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आशुतोष चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed