फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traffic jam on Station Road troubles pedestrians, Rail Museum diversion becomes a headache

Gorakhpur News: स्टेशन रोड पर जाम से राहगीर परेशान, रेल म्यूजियम डायवर्जन बना सिरदर्द

Wed, 15 Oct 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traffic jam on Station Road troubles pedestrians, Rail Museum diversion becomes a headache
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने बसों की लगी लंबी कतार के कारण लगा जाम। 
रेल म्यूजियम के पास डायवर्जन से स्टेशन रोड पर जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी चौराहे की ओर जाने वाले यात्रियों को पैदल चलना पड़ रहा, ऑटो चालक ले रहे मनमाना किराया
गोरखपुर। रेल म्यूजियम के पास बनाया गया नया डायवर्जन मंगलवार को शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया। सुबह से ही स्टेशन रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी और भीड़ के बीच यात्री, छात्र और राहगीर बेहाल रहे। यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्र ऑटो न मिलने पर पैदल ही निकल पड़े। वहीं, कुछ ऑटो चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया।
स्टेशन रोड से लेकर बस स्टैंड और आर्यनगर की गलियों तक जाम का असर दिखाई दिया। ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे उनकी कोशिशें नाकाफी रहीं। कई यात्रियों ने ऑटो और बस छोड़ पैदल चलना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन



स्टेशन रोड से प्राइवेट वाहनों को हटाते दिखे पुलिस कर्मी
स्टेशन रोड पर जाम को देखते हुए रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह प्राइवेट वाहनों को हटाते दिखे। इसके साथ ही दोबारा बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इसके वाहन चालक वहां से अपने वाहन लेकर चले गए। ये कार्रवाई पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







यात्रियों से बातचीत
दोपहर एक बजे
हाटा से लखनऊ जा रहा हूं। रोडवेज बस ने रेल म्यूजियम तिराहे पर ही उतार दिया। बस स्टेशन तक पहुंचने में 10 मिनट की जगह आधा घंटा लग गया। ऑटो चालक मनमाना किराया मांग रहे हैं।
- वीरेंद्र,यात्री

- दोपहर 1.20 बजे स्टेशन रोड
देवरिया से शहर आया था। रोडवेज बस यूनिवर्सिटी चौराहा के बजाय रेल म्यूजियम तिराहा होते हुए बस स्टैंड आ रही थी। स्टेशन रोड पर जाम में बस फंस गई। इससे उन्हें बस से उतरकर पैदल ही जाना पड़ा।

अखिलेश, यात्री कुशीनगर
--

कोट
एसएसपी के आदेश पर यह डायवर्जन त्योहार तक अस्थायी रूप से लागू किया गया है। स्थायी समाधान पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तब तक नागरिकों से धैर्य और सहयोग की अपील है।
- राज कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed