फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traditional Holika Dahan procession will start from Pandeyhata on 13th

Gorakhpur News: 13 को पांडेयहाता से निकलेगी परंपरागत होलिका दहन शोभायात्रा

Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traditional Holika Dahan procession will start from Pandeyhata on 13th
होलिका दहन उत्सव समिति ने बैठक कर की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

सीएम योगी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समिति के सदस्य जल्द देंगे निमंत्रण

गोरखपुर। पांडेयहाता से निकलने वाली परंपरागत होलिका दहन शोभायात्रा इस बार 13 मार्च को निकाली जाएगी। होलिका दहन उत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन पटवा ने बताया कि सोमवार को बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। जल्द ही सीएम योगी से मिलकर परंपरागत शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परंपरागत शोभायात्रा के कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शामिल होते हैं। वह भक्त प्रहलाद की आरती उतारते हैं। उन्हाेंने बताया कि शोभायात्रा शाम को तीन बजे से पांडेयहाता से निकलेगी। शोभायात्रा घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड, आर्यनगर, बक्शीपुर, रेती चौक होते हुए वापस पांडेयहाता पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद रात 10:37 बजे पूरे विधि- विधान से होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

बैठक में रामप्रकाश गुप्ता, जयराम गुप्ता, आशीष गुप्ता, लोकेश पटवा, भोलेंद्र नारायण दूबे, विजय पटवा, राहुल गुप्ता, चंद्र कुमार वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राजेश पटवा, पप्पू चौधरी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में होली के दिन निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा की भी तैयारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के मनोज जालान ने बताया कि सीएम योगी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। हालांकि सीएम योगी हर वर्ष होली के दिन घंटाघर चौराहे पर होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान नरसिंह की आरती उतारते हैं व लोगों से होली खेलते हैं। उसके बाद नरसिंह यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed