{"_id":"67d1e74d10c9c55a060ebc20","slug":"gorakhpur-news-traders-are-troubled-by-jam-and-dirt-in-maheva-mandi-no-solution-is-being-found-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-868303-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महेवा मंडी में जाम और गंदगी से परेशान व्यापारी, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महेवा मंडी में जाम और गंदगी से परेशान व्यापारी, नहीं हो रहा समाधान
Thu, 13 Mar 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कागजों में हो रही खानापूर्ति, अलग जगह मंडी की मांग कर रहे व्यापारी
गोरखपुर। महेवा मंडी में गंदगी व जाम की समस्या से आए दिन व्यापारी परेशान हैं। इसको लेकर कई बार आवाज उठाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज भी यह समस्या बनी हुई है। बुधवार को भी मंडी में गंदगी और जाम से लोग जूझते नजर आए।
महेवा मंडी के व्यापारी पवन सिंघानिया ने बताया कि मंडी की हालत काफी खराब है। व्यापारी मजबूरी में मंडी आते हैं। यहां उनके लिए कोई सुविधा नहीं है। शौचालय बदहाल हैं, वहीं सड़क के किनारे लगे ठेले और वाहनों की वजह से इतना जाम लग जाता है कि मंडी में आने वाले बाहर के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फुटकर दुकानदार भी अवैध रूप से मंडी में दुकान लगाते हैं, जिससे अव्यवस्था फैलती है। वहीं पूर्वांचल सब्जी-फल थोक विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि यहां की अव्यवस्था का समाधान होना मुश्किल लग रहा है। मंडी को शहर के बीच से बाहर करने के लिए कई साल से नई जगह की तलाश चल रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। इसके लिए बार-बार संगठन की ओर से आवेदन किए जाते हैं।
इस संबंध में मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी ने कहा कि मंडी के कायाकल्प के लिए योजना प्रस्तावित है। मंडी के लिए अलग जमीन की तलाश भी चल रही है। कई स्थलों को निरीक्षण भी किया गया है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।